फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lessons given to the students of Government School of Bhuna village

Kaithal News: भुना गांव के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को दी सीख

Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lessons given to the students of Government School of Bhuna village

विज्ञापन
कैथल। भुना गांव के राजकीय स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पॉक्सो एक्ट, ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला पुलिस के कर्मचारियों ने कई अहम विषयों पर इस बारे जागरूक किया। थाना सीवन एसएचओ एसआई सुनीता के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह आयोजन किया। पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचकर सही दिशा में आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज सभी के लिए नुकसानदायक है। समाज और युवाओं के सहयोग से ही इस बुराई को खत्म किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यदि कोई भी बच्चा या परिवार इस प्रकार की घटना का शिकार होता है तो उसे तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए, ताकि आरोपी को कानून के शिकंजे में लाया जा सके। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग न करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी। विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद भी इन नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed