{"_id":"695c2102b65853ba0c0158ce","slug":"legal-literacy-information-provided-to-volunteers-kaithal-news-c-245-1-kht1002-143203-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वयंसेवकों को दी विधिक साक्षरता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वयंसेवकों को दी विधिक साक्षरता की जानकारी
Tue, 06 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ओएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों को ‘विधिक साक्षरता’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडवोकेट निशा गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि विधिक साक्षरता का अर्थ नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा कानून से जुड़ी सामान्य जानकारी से अवगत कराना है।
उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता के माध्यम से व्यक्ति कानूनी प्रणाली को बेहतर ढंग से समझकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकता है। यह नागरिकों को सशक्त बनाती है, शोषण से बचाती है और कानून के शासन को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कार्तिक शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने मुख्य अतिथि एडवोकेट निशा गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों में जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं।