फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Leakage sewerage in Sector 18, 20 and 21 will get relief

सेक्टर 18, 20 और 21 में लीकेज सीवरेज से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leakage sewerage in Sector 18, 20 and 21 will get relief
15-कैथल। हुडा सेक्टर 18 में ओवरफ्लो सीवरेज। - फोटो : Kaithal
कैथल। सेक्टर 18, 20 व 21 की लीकेज सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग लगभग सात लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। इन तीनों सेक्टरों में स्थित लगभग 700 घरों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से समस्या है। बारिश के दिनों में सीवरेज की सफाई न होने से जब ये ओवरफ्लो हो जाते हैं तो यहां रहने वालों का जीवन नरक के समान हो जाता है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि लीकेज सीवरेज व्यवस्था, ट्यूबवेल की मोटर ठीक करने का काम किया जाएगा। इस काम के लिए विभाग की तरफ से 10 लाख के करीब टेंडर लगाया गया है। इससे अब इन सेक्टरों की लीकेज सीवरेज व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर निवासी रामफल, संजू, रामकिशन ने बताया कि गली में सीवरेज लीक होने से खाली प्लाटों में गंदगी जमा हो गई है।
लगभग हर गली में गंदा पानी जमा रहता है। लोगों ने बताया कि तीनों सेक्टरों में जगह-जगह सीवरेज लीक होने से गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण मकानों तक बदबू आ रही है। सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को गलियों से आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है। समस्या के संबंध में कई बार डीसी और विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की गई पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब ट्यूबवेल की मोटरों को भी किया जाएगा ठीक
गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। पीेने के पानी की समस्या सेक्टर में न हो। इसके लिए भी विभाग ने खराब ट्यूबवेल मोटरों को भी ठीक करवाने का विभाग काम करेगा। इस काम पर विभाग लगभग तीन लाख रुपये खर्च करेगा, ताकि गर्मी के सीजन में सेक्टर वासियों के लिए पीने के पानी की समस्या न बने। पानी सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे। लगभग 15 दिन के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा।

सेक्टर 18 की सड़क पर लगाई जाएगी सफेद पट्टी
सेक्टर 18 की करनाल रोड से लेकर जींद रोड तक जाने वाली सडक़ पर सफेद पट्टी लगाने का काम किया जाएगा। विभाग की तरफ से इस सड़क को नए सिरे से बनाया गया है। इसके बन जाने के बाद लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed