{"_id":"6780258bda076196800e6140","slug":"laying-pipelines-will-provide-relief-from-waterlogging-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557300-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बिछा रहे पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बिछा रहे पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी निजात
Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में अब जल्द ही जलभराव की समस्या से आढ़तियों, किसानों के साथ अन्य लोगों को निजात मिल जाएगी। दरअसल, मार्केट कमेटी की ओर से जर्जर हो चुकी सीवरेज लाइन को बदला जा रहा है। इसके स्थान पर नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस काम पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। नई सीवरेज लाइन बिछने के बाद अब अनाज मंडी के अंदर बारिश का पानी जमा नहीं होगा।
गौरतलब है कि पहले बारिश होने पर उसके पानी के कारण जलभराव हो जाता था। इससे किसान व आढ़तियों को काफी दिक्कत आती थी। वर्षा के दौरान धान व गेहूं भी प्रभावित होता था। आढ़तियों ने बताया कि यह कार्य पिछले साल अगस्त माह शुरू हुआ था, लेकिन बाद में धान का सीजन आने के बाद इस कार्य को रोक दिया गया था। अब दोबारा से यह कार्य शुरू हो गया है। आढ़तियों की मांग है कि गेहूं सीजन से पहले यह कार्य पूरा किया जाना चाहिए, ताकि सीजन के दौरान आढ़तियों व किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न पेश आए।
अतिरिक्त अनाज मंडी में नहरी पानी को लेकर पेयजल लाइन बिछाई जानी है। इस पर करीब ढा़ई करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। नहरी पानी सप्लाई की सुविधा शुरू होने से मंडी में किसान, मजदूर व आढ़तियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि नई अनाज मंडी में सीवरेज की नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सीवरेज की नई लाइन से जलभराव की समस्या नहीं आएगी। मंडी के अंदर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पहले हो चुका है। अब मंडी से बाहर वाले क्षेत्र में लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है।