फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laying of the foundation stone of the main gate of Sanskrit University Campus

Kaithal News: संस्कृत विवि परिसर के मुख्य द्वार का शिलान्यास

Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Laying of the foundation stone of the main gate of Sanskrit University Campus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन स्थायी परिसर के मुख्य द्वार का शिलान्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज एवं कुलसचिव प्रो. संजय गोयल ने किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। इसी वर्ष दिसंबर तक इसका शैक्षणिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा और हम अपने स्थायी परिसर में प्रवेश कर लेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2018 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में इस विश्वविद्यालय की संकल्पना एवं स्थापना की गई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस विश्वविद्यालय के विकास को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं। विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए गांव के सहयोग से हमें चार एकड़ की भूमि और मिल चुकी है, इसके लिए हम मूंदड़ी गांव के लोगों का भी धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन का निर्माणकार्य चल रहा है, शीघ्र ही पुरुष एवं महिला छात्रावास का भी निर्माण कार्य यहां प्रारंभ हो जाएगा। मुख्य द्वार के निर्माण के साथ ही अब संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में आने-जाने के लिए मार्ग व्यवस्था आदि का भी निर्माण हो सकेगा।


इस अवसर पर निर्माण एजेंसी पुलिस हाइसिंग काॅरपोरेशन से चीफ इंजीनियर सतीश शर्मा एवं कार्यकारी अभियंता नरेश गोस्वामी सहित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. सत्य प्रकाश दुबे, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. भाग सिंह बोदला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण, आनंद वर्मा, वित्ताधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed