फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lasu Yadav's 'Punch', family happy

लासू यादव का ‘पंच’, घर वाले खुश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lasu Yadav's 'Punch', family happy
कैथल। साइबेरिया में आयोजित ग्लोवस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर लासू यादव ने कांस्य पदक जीतकर कैथल का नाम रोशन कर दिया। उसके ‘पंच’ की सफलता से घर वालों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

लासू यादव इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। लासू किसान परिवार से संबंध रखती है। परिवार में चार सदस्य हैं। पिता रमेश किसान हैं। माता जानकी देवी गृहिणी और छोटा भाई कुश है। वह पढ़ाई कर रहा है। लासू के पिता रमेश ने बताया कि खेल के दौरान पिछले साल लासू यादव की कलाई की हड्डी टूट गई थी, लेकिन उसने फिर भी हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद उसने काफी मेहनत की और सफलता का मुकाम तय किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश को महिला वर्ग में 70 किलो भार में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कई पदक दिलवा चुकी हैं। रमेश ने बताया कि लासू को बॉक्सिंग खेलते हुए महज चार साल ही हुए हैं। इतने कम समय में उसने अपनी मेहतन से अच्छी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। उसकी इस उपलब्धियों पर न केवल परिजन, बल्कि पूरे जिले को गर्व है। सबसे अधिक सहयोग उसके कोच राजेंद्र सिंह व विक्रमजीत ढुल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed