{"_id":"6855b617db857933430ba0aa","slug":"last-date-for-admission-in-iti-extended-kaithal-news-c-18-1-knl1004-674485-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी
Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों के हित में राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 27 जून कर दिया है। पहले यह तिथि 20 जून निर्धारित थी, लेकिन पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के कारण कई छात्र फॉर्म पूरा नहीं कर सके थे।
विभाग की वेबसाइट के अनुसार इस बार प्रदेश के 372 राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 6 जून से 20 जून तक आवेदन किए जाने थे, जिसके अंतर्गत शुक्रवार शाम 6 बजे तक कुल 49,732 आवेदन प्राप्त हुए।
सीटें खाली रहने के कारण विभाग ने आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही काउंसलिंग की तिथियाँ भी तय कर दी गई हैं। अब वे विद्यार्थी जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे, वे 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के आईटीआई के लिए अधिक आवेदन आए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र व निजी आईटीआई में अपेक्षाकृत कम करीब 30% आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इसी कारण दाखिले की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है।
विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे समय रहते फॉर्म भरें, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके। जुलाई में काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। -सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई
हिसार पहले स्थान पर
अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सबसे अधिक आवेदन राजकीय आईटीआई हिसार में आए हैं, जबकि कैथल का राजकीय आईटीआई दूसरे स्थान पर रहा है। कैथल स्थित आईटीआई में शुक्रवार तक 1238 सीटों के मुकाबले 6174 आवेदन प्राप्त हुए।