फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Larvae found at 18 places in the survey

Kaithal News: सर्वे में 18 जगहों पर मिला लार्वा

Thu, 17 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Larvae found at 18 places in the survey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिलेभर के 10,004 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान 22 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू की जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 18 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया।

जिले में अब तक 2664 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 2224 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 14 लाख तीन हजार 404 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के 11 संक्रमित केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन और डेंगू व मलेरिया के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला। जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed