{"_id":"66bfd68873bb36ef60006c84","slug":"larvae-found-at-16-places-in-the-survey-kaithal-news-c-18-1-knl1004-454105-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वे में 16 जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वे में 16 जगहों पर मिला लार्वा
Sat, 17 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर के 10 हजार 456 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 16 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। 19 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
अब तक 1605 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1563 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके ब्लड के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं। संवाद