{"_id":"66ea10bc5e1802e1b40b99c6","slug":"larvae-found-at-14-places-during-survey-notice-given-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478049-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वे में 14 जगहों पर मिला लार्वा, दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वे में 14 जगहों पर मिला लार्वा, दिए नोटिस
Wed, 18 Sep 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर के 10,234 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान 17 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। उधर, अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
जिले में अब तक 2003 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1894 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 12 लाख 8 हजार 296 घरों की जांच की जा चुकी है। डेंगू के पांच केस मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है।
फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला। जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की गई है। बता दें कि जिले में अब तक डेंगू के पांच संक्रमित केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें।