फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Larvae found at 13 places in the survey

Kaithal News: सर्वे में 13 जगह मिला लार्वा

Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Larvae found at 13 places in the survey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर के नौ हजार 956 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 13 जगहों पर मच््छरों का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई पर जागरूक किया।

14 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। अब तक 1986 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1880 जगहों पर डेंगू का - लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राईडे के तौर पर मनाने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व अर्बन एरिया में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की हैं। जिले में डेंगू के पांच संक्रमित केस सामने आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed