फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakshya secured the top spot in the speech competition, Himanshi in painting, and Mannat in poetry recitation.

Kaithal News: भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य, पेंटिंग में हिमांशी और काव्यपाठ में मन्नत रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lakshya secured the top spot in the speech competition, Himanshi in painting, and Mannat in poetry recitation.
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में टैलेंट शो के तहत पेंटिंग, भाषण और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य, पेंटिंग में हिमांशी और काव्यपाठ में मन्नत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉक्टर सोनिया रानी ने बताया भाषण प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के लक्ष्य ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की चेतना ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की छवि ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक डॉ. विशंभर दास व डॉ. अनिता नैन रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की हिमांशी प्रथम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की समीक्षा द्वितीय और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की निलाक्षी तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेरणा, डॉ. नैन्सी गुलाटी व डॉ. मीनाक्षी शामिल रहीं। इसी तरह काव्य पाठ में बीए प्रथम वर्ष की मन्नत ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष की चेतना ने द्वितीय और गुरकीरत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. पुष्पा व डॉ. कोमल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष तेजवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में हुआ। संयोजिका डॉ. सोनिया रानी रहीं। मंच संचालन डॉ. मीनाक्षी ने किया।इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि कला, साहित्य और वाणी का संगम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed