फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs looted in the name of hospital

Kaithal News: अस्पताल के नाम पर लाखों हड़पे

Fri, 14 Apr 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs looted in the name of hospital
कैथल। हिस्सेदारी में अस्पताल खोलने के नाम पर चार आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रामथली समाधां निवासी ललित शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी चीका अनाज मंडी में बचन सिंह एंड संस नाम से आढ़त की दुकान है। उसके ताऊ रामदत शर्मा के दो पुत्र डॉक्टर जगदीप व डॉक्टर पशदीप हैं। जनवरी 2020 में पुरुषोतम सिंगला, उसकी पत्नी रेणुका सिंगला, बेटे मोहित सिंगला व अरिहंत सिंगला उनकी आढ़त की दुकान पर आए और कहने लगे कि वे अस्पताल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे चाहें तो उन्हें हिस्सेदार बना सकते हैं। अस्पताल को कोर्स खत्म होने के बाद दोनों डॉक्टर संभाल लेंगे। इस बात पर सहमति बन गई। इसके बाद आठ जनवरी 2020 को चेक के माध्यम से मोहित सिंगला को चार लाख रुपये दे दिए व 26 मई 2020 को दुर्गा नर्सिंग होम के नाम पांच लाख रुपये का चेक दिया था ताकि दुर्गा नर्सिंग होम को बड़ा अस्पताल बनाया जा सके। पुरुषोतम सिंगला व अन्य आरोपियों ने सहमति के अनुसार अस्पताल बनाने तक उनसे करीब 18 लाख रुपये नकद भी ले लिए।
विज्ञापन

ललित ने बताया कि दुर्गा नर्सिंग होम किराये पर था। आरोपियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर चीका में 16 मरले का प्लॉट लेकर उनका हिस्सा करके अस्पताल बनाना था, लेकिन उन्होंने मिलकर अपने नाम रजिस्टरी करवाकर अस्पताल तैयार कर लिया। जब उन्होंने अपने हिस्से के बारे में पूछा तो आरोपी कहने लगे कि यहां मत आ जाना, तुम्हारा कोई हिस्सा नहीं है। न ही उनके पैसे वापस कर रहे हैं। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने मिलकर उनके साथ कुल 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed