फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lakhs cheated in the name of sending to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम लाखों ठगे

Wed, 23 Oct 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग मामलों में तीन युवाओं को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपियों ने करीब 72 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों मामलों मे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव तारांवली निवासी प्रीतपाल सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसका जीजा जसबीर सिंह कनाडा में रहता है। वहीं, दिलराज कौर नाम की महिला रहती है जो युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करती है। 31 जनवरी 2023 को दिलराज कौर ने उसके जीजा को बताया कि वह उसके साले प्रीतपाल और साली हरप्रीत कौर को कनाडा में पक्के तौर पर बुला देगी।
विज्ञापन


प्रीतपाल सिंह के मुताबिक, इसके लिए आरोपी महिला ने उनसे 60 लाख रुपये मांगे। इस पर उसके जीजा ने हामी भर दी और उसे सूचना दी। आरोपी ने उनसे अलग-अलग समय में 41 लाख 75 हजार रुपये ले लिए और साथ में दस्तावेज भी मंगवा लिए। उक्त महिला ने कहा कि उसके साथी एजेंट बिहार व पिंजोर में भी रहते हंै और वे गांव तारांवली में आकर सारी बातें समझा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 फरवरी 2023 को महिला के अन्य आरोपी साथी दलीप सिंह व एमडी इमतियाज ने दिल्ली बुलाकर बायोमैट्रिक उसकी हाजिरी लगवा दी और कहा कि 10 दिन में वीजा पासपोर्ट पर लगकर आ जाएगा। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

धोखाधड़ी में आरोपियों के साथ बिहार व पिंजौर निवासी बिट्टू कुमार, सौरव कुमार, राजकुमार, आशीष, मजेश व पाक कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में गांव दयौरा निवासी जरनैलो ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह अपनी बेटी माफी को कनाडा भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। दिए गए नंबरों पर कॉल की तो उसकी बातचीत यमुनानगर निवासी अमनप्रीत कौर, बठिंडा निवासी गुरप्रीत सिंह व मोहाली निवासी शिव चरण शर्मा से हुई है।

आरोपियों ने उसकी बेटी को दो महीने के भीतर कनाडा भेजने की बात कही और अलग-अलग समय में 14 लाख रुपये ले लिए। साथ ही माफी का पासपोर्ट लेकर चले गए। 12 सितंबर 2023 को गुरप्रीत सिंह व अमनदीप कौर गांव दयौरा में आए और माफी को साथ लेकर गए।

आरोपियों ने उसकी बेटी को थाइलैंड में करीब 45 दिनों तक गुमराह करके रखा और बाद में डरा धमका कर वापस भारत भेज दिया। यहां आकर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनसे 14 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


तीसरे मामले में गांव फरल निवासी इकबाल सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह अपने बेटे होशियार सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने आरोपी आरती संधु, योगेश व सुदेश से बातचीत की। आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए अलग-अलग समय में 16 लाख रुपये ले लिए। साथ ही उसके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की। थाना प्रभारी बलबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed