फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ladies bus driven to Government Girls College

Kaithal News: राजकीय कन्या कॉलेज तक चलाई महिला बस

Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Ladies bus driven to Government Girls College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका में राजकीय कन्या कॉलेज तक महिला स्पेशल बस चलाने की मांग उठने के बाद परिवहन विभाग ने महिला स्पेशल बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह मांग छात्राओं की ओर से गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर के माध्यम से की गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर ने परिवहन मंत्री असीम गोयल चीका शहर से गुहला स्थित राजकीय कन्या कॉलेज तक बस संचालित करने की मांग की थी।

पूर्व विधायक ने पत्र में हवाला दिया था कि गुहला में स्थित राजकीय कन्या कॉलेज से चीका शहर की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में चीका शहर से आने वाली छात्राओं को पैदल ही कॉलेज तक का सफर तय करना पड़ता है। इसलिए वे जल्द ही चीका शहर से लेकर कॉलेज तक एक महिला स्पेशल बस का संचालन करें। उनकी मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने बस संचालन की मांग को पूरा किया है। पूर्व विधायक ने बताया था कि बस की समस्या के कारण छात्राओं को काफी परेशानियां होती है।
विज्ञापन


गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर ने बताया कि उनके कार्यकाल में गुहला में राजकीय कन्या कॉलेज का निर्माण करवाया गया था। हजारों छात्राएं को पैदल ही सफर तय करके कॉलेज में जाना पड़ता था। क्योंकि चीका शहर से कॉलेज की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक है। अब महिला स्पेशल बस सेवा का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed