फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Laddus distributed on formation of BJP government for the third time

Kaithal News: तीसरी बार भाजपा सरकार के गठन पर बांटे लड्डू

Fri, 18 Oct 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Laddus distributed on formation of BJP government for the third time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने व नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर चीका में लोगों ने लड्डू बांट खुशी मनाई। नायब सैनी के शपथ लेने के बाद काफी संख्या में सैनी समाज व भाजपा कार्यकर्ता शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और फिर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिला नायब सरकार के गठन की बधाई दी। सैनी सभा चीका के सचिव रमेश सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गर्ग, भीम कौशिक ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों से प्रदेश की जनता बहुत खुश है जिसके चलते जनता ने तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने मात्र 56 दिनों के शासन में ऐसा काम कर दिखाया है कि भाजपा का ग्राफ लगातार ऊपर
विज्ञापन


जाने लगा और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

अशोक गर्ग ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन है जब एक गरीब परिवार में जन्मे नायब सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। अशोक गर्ग ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है जब छोटे कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल सकता है। अशोक गर्ग ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार के गठन का पूरा श्रेय नायब सैनी को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नरेश गर्ग, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अमित जिंदल, मांगे राम वाल्मीकि, राजकुमार सैनी, दीपक कुमार, गुरमीत सीड़ा, पवन सैनी, राकेश सैनी, सुनील सैनी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
सीवन से भाजपाई हुए शामिल

सीवन। मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने सीवन से सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंचकूला गए। कार्यकर्ताओं की बस को वरिष्ठ नेता बाल कृष्ण मोरे व राजेश आर्य विश्व हिंदू परिषद ने झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाल कृष्ण मोरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे सीवन ब्लॉक में खुशी की लहर है।


बाल कृष्ण मोरे ने कहा कि बुधवार को नए मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद नायब सैनी ने बड़ी घोषणाएं की। वह किए वादों को निभाएंगे। मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने से पहले उन्होंने 24 हजार युवाओं की नौकरी का रिजल्ट जारी करवाने का वायदा किया था, जो ऐतिहासिक है। इस मौके पर सतीश मुंजाल, सुभाष भगत, सोहन सैनी, रवि सैनी, बलराम बहल, शकुंतला चौधरी, बलकार आर्य, रामदिया, दर्शन रहेजा, सोमनाथ, मुकेश जांगड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed