{"_id":"5e5d48ef8ebc3ef3f450a169","slug":"lack-0f-roadways-chief-employees-kaithal-news-knl24066284","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के बेड़े में कर्मचारियों की भारी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के बेड़े में कर्मचारियों की भारी कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो साल से परिवहन विभाग मेें कर्मचारियों की स्थायी भर्ती नहीं हो रही। इसका खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग के पास अतिरिक्त कर्मचारी न होने से सीमित कर्मचारियों पर ही वर्क लोड अधिक हो रहा है। वहीं डिपो में चालक व परिचालकों की कमी के चलते बसों के फेरे भी घटे है। उधर कर्मचारियों का कहना है सरकार कर्मचारियों के ओवर टाइम को लागू नहीं कर रही, जिससे कर्मचारियों में भी रोष है।
बता दें कि डिपो जीएम के पद से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भी काफी पद रिक्त पड़े है। इनका विभाग की तरफ कोई ध्यान नहीं है। डिपो में कुल 1020 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 406 पद रिक्त पड़े है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब आधे पद रिक्त पड़े है। जिला के हजारों यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं। बसों के फेरे भी कम होने से यात्रियों का सफर भी प्रभावित हो रहा है।
136 बसों पर 185 चालक व 209 परिचालक-डिपो मेें 121 बसें रोडवेज व 15 बसे किलोमीटर स्कीम के तहत बसें हायर की हुई है, जिनको मिलाकर कुल 136 बसें है। इन पर 185 चालक व 209 परिचालक तैनात है। विभाग में ड्राईवर 101 व परिचालक के 97 पद खाली पड़े हैं। जिस कारण कई बार ओवरटाइम न मिलने के नियम लागू होने के बाद बसें खाली खड़ी रहती हैं। यात्री बस अड्डे पर बस का इंतजार करते हैं लेकिन चालक व परिचालक ा होने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पाता। कई बार यात्रियों को ड्यूटी में पहुंच कर बसों की मांग करनी पड़ती है। वहीं रोडवेज के महाप्रबंधक रामकुमार ने बताया कि वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं अन्य अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जीएम का प्रभार किसी अधिकारी को नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
ये हैं खाली और भरे पद-
पद स्वीकृत पद रिक्त पद
जीएम 01 01
ड्राइवर 286 101
कंडक्टर 306 97
वर्कशॉप मैनेजर 01 01
एसपीओ 01 01
असिस्टेंट 03 01
स्टेनो ग्राफर 01 01
असिस्टेंट केशियर 06 06
टीवीएफ 09 03
डीजल पंप क्र्लक 04 04
स्टेशन सुपरवाइजर 01 01
चीफ इंस्पेक्टर 02 02
इंस्पेक्टर 22 14
मैकेनिक 46 18
असिस्टेंट मैकेनिक 08 08
हेल्पर 41 21
स्टोर मैन 04 04
स्वीपर 29 21