फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   KUK team won trophy in volleyball event

वॉलीबॉल स्पर्धा में केयूके की टीम ने जीती ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
KUK team won trophy in volleyball event
67-पूंडरी। विजेता टीम को ट्राफी देते चेयरमैन रणधीर गोलन। - फोटो : Kaithal
पूंडरी। पूंडरीक स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आउटडोर इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर पूंडरी के विधायक और पशुधन बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बॉक्सर मनोज कुमार, दलेल सिंह, सूबे सिंह भीम अवार्डी, सुमित कोच व नरेश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान हुए फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने रुड़की (उत्तराखंड) को हराकर ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी युवाओं को जीवन में हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए और खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि नशे से दूर रहना चाहिए। खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। खेल जहां शरीर को स्वस्थ रखते हैं। वहीं खेल तनाव-अवसाद से भी बचाते हैं। ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम ने सीआपीएफ की टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में साई जयपुर की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा पुलिस की टीम ने साई कुरुक्षेत्र और रुड़की उत्तराखंड की टीम ने एसएसबी लखनऊ की टीम को हराया। फाइनल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम का रोचक मुकाबला रुड़की उत्तराखंड से हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर कर्मवीर गोलन कोच, देवेंद्र सोनू पूंडरी जिला संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ, नीरज गोलन, संदीप टूरण, कुलविंद्र सिंह, रामपाल इंस्पेक्टर, राजेश मैहला कोच, शीशन, बलिंद्र कुमार, अनिल आर्य, राजकुमार गर्ग, व संजीव गामड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed