फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kudrat and Harsh Bangar got first place in the race competition.

Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में कुदरत और हर्ष बांगर को पहला स्थान

Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kudrat and Harsh Bangar got first place in the race competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र सिंह के संयोजन में दो दिवसीय 50वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसे डिस्कस थ्रो, दौड़, डिस्कस थ्रो वूमेन, शॉट पुट सहित कई स्पर्धाएं हुईंं। 200 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में कुदरत व 400 मीटर पुरुष दौड़ में हर्ष बांगर रहा प्रथम। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. अनिल वोहरा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने शिरकत की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल खेलने से हम तनाव से मुक्त होते हैं। खेलना हमें सामूहिक खेल करने की क्षमता प्रदान करता है और साझेदारी की भावना को विकसित करता है। खेल के दौरान हम दूसरों को समझते हैं, टीमवर्क करते हैं और नेतृत्व के कौशल का अभ्यास करते हैं। यह हमें संगठनात्मक कौशल, संघटनात्मकता और समानता की सीख सिखाता है। खेल सामाजिक संपर्क, सद्भावना और समरसता को बढ़ाता है।
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि 200 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में कुदरत प्रथम, हर्ष बांगर द्वितीय और सत्यम ने तृतीय स्थान, 400 मीटर पुरुष दौड़ में हर्ष बांगर ने प्रथम, कुदरत ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में कुदरत प्रथम, हर्ष बांगर द्वितीय और संदीप व दिव्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पलक प्रथम स्थान, अंकिता ढुल द्वितीय स्थान और निधि तृतीय स्थान पर रही।

डिस्कस थ्रो पुरुष में कृष शर्मा प्रथम, कपिल द्वितीय और हर्ष बांगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में अंकित ढूल प्रथम, कौशल द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। शाट पुट पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में हर्ष बांगर ने प्रथम, कृष शर्मा द्वितीय तथा जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि शाट पुट महिला वर्ग में अंकित ढुल ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में कुदरत प्रथम, दिव्यम द्वितीय और हर्ष बांगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में पलक ने प्रथम, अंकिता ढुल द्वितीय तथा रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अंत में मुख्यातिथि प्रो. अनिल वोहरा विजेताओं को प्रमाण पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed