फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Krishna Kumar Bajigar will be JJP candidate from Guhla Assembly.

Kaithal News: गुहला विधानसभा से कृष्ण कुमार बाजीगर होंगे जजपा प्रत्याशी

Thu, 05 Sep 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar Bajigar will be JJP candidate from Guhla Assembly.

विज्ञापन
गुहला-चीका, कैथल। आरक्षित विधानसभा सीट गुहला से जजपा ने कृष्ण कुमार बाजीगर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कृष्ण बाजीगर की टिकट की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी छा गई।

गौरतलब है कृष्ण बाजीगर की उम्र महज 36 साल है। भाजपा जजपा सरकार में दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री रहते वित्त एवं विकास निगम हरियाणा में डायरेक्टर के पद पर रहे कृष्ण बाजीगर गांव कांगथली के मौजूदा सरपंच हैं। कृष्ण बाजीगर ने 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है। कृष्ण बाजीगर के पिता स्वर्गीय मुलखराज बाजीगर ताऊ देवी लाल के कट्टर समर्थक रहे थे और उन्होंने गुहला विधानसभा सीट से कई बार टिकट की मजबूत दावेदारी पेश की थी।
विज्ञापन


बातचीत में कृष्ण बाजीगर ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी संरक्षक अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, महासचिव दिग्विजय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने जो भरोसा जताया है। वे जरूर जीत दर्ज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed