फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona virus

कोरोना के कारण स्वीमिंग पूल, जिम व म्यूजियम सहित कई संस्थान बंद करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
korona virus
सीटीएम सुरेश राविश ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन जागरूक हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी शिक्षण संस्थान, विद्यालय, विश्वविद्यालय इत्यादि के अलावा जिम, म्यूजियम, सांस्कृतिक एवं सामाजिक केंद्र, स्वीमिंग पुल, थियटर इत्यादि 31 मार्च तक एहतियातन बंद रहेंगे। इसके अलावा विद्यार्थी अपने घरों पर रहकर ही ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दें। परीक्षाएं जो संचालित की जा रही हैं, उनमें सुनिश्चित किया जाए कि वहां परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की एक दूसरे से दूरी एक मीटर अवश्य हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार निजी क्षेत्र के संचालक कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए संभवत प्रेरित करें। रेस्तरां में सफाई की समुचित व्यवस्था हो। हाथ धोने के लिए बाकायदा सेनेटाइजर इत्यादि उपलब्ध हों तथा फर्श पर पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित हो। इसके अलावा ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था भी एक मीटर दूरी पर हो। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। एक-दूसरे से मिलते समय हाथ व गले न लगे, बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन करें। कोरोना वायरस से स्वयं व दूसरों की रक्षा के लिए सभी को यह करना चाहिए कि अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें।
विज्ञापन

साबुन से हाथ धोते रहे। छींकते और खांसने के दौरान अपना मुंह ढकें। जब हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन और बहते पानी से धोएं। जब हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को एल्कोहल आधारित हैंडवॉश या साबुन से साफ करें। प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें और अस्वस्थ महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में नही आए। सार्वजनिक स्थानों पर नही थूके। जीवित पशुओं के संपर्क में नही आए और कच्चे / अधपके मांस के सेवन से बचे। खेतों की यात्रा जीवित पशुओं के बाजारों में या जानवरों के वध किए जाने वाले स्थलों पर ना जाएं। एसडीएम शशि वसुंधरा ने कोरोना वायरस को लेकर सरकारी अस्पताल, गुहला में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड का दौरा किया। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अस्पताल की साफ-सफाई निरंतर करवाते रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई एडवाइजरी के अनुसार निर्देशों की पालना करना सुनिश्चित करें। खुद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed