फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona

जिले में शनिवार को 18 कोरोना संक्रमित केस आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले में कोरोना संक्रमित केस तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि रिकवरी धीमी गति से हो रही है। शनिवार को 18 संक्रमित केस जिले में सामने आए, इनमें आठ महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। संक्रमित 18 में से तीन चीका के, तीन नानकपुरी कॉलोनी के, एक सुभाष नगर, एक खुराना रोड, एक सीवन गेट, एक पूंडरी, एक अंबाला रोड स्थित जूते की दुकान का वर्कर, दो रबारियां मोहल्ला, एक शक्तिनगर, एक जाजनपुर, एक पट्टी खोत, एक सचिवालय के निकट और एक गांव बाबा लदाना का रहने वाला है। संक्रमित की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उन्हें आइसोलेट करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को भी विभाग द्वारा क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

चीका में शनिवार को 30 व 65 वर्षीय दो महिलाएं और एक 16 वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया। ये सभी चीका के एक निजी बैंक में संक्रमित मिले कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। तीनों के संपर्क में आए 22 लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर में संक्रमित मिली 46 वर्षीय महिला कैथल पुलिस के एक कर्मचारी के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। यह कर्मचारी दो दिन पहले संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों सहित कुल छह को विभाग ने क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुराना रोड पर चार वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह बच्चा कुरुक्षेत्र पुलिस में कार्य करने वाले कैथल निवासी कर्मचारी के संपर्क में आया है, जो दो-तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया था। इन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले से क्वारंटीन किया गया था।
नानकपुरी कॉलोनी में संक्रमित मिली 42 व 47 वर्षीय दो महिलाएं व 14 वर्षीय किशोर को कुरुक्षेत्र के पुलिस कर्मी से संक्रमण हुआ है। कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव आया था, जिसे जिला नागरिक अस्पताल में क्वारंटीन किया गया। इनके संपर्क में आए 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
सीवन गेट पर संक्रमित मिले 33 वर्षीय युवक की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। वह किसी काम से दिल्ली गया था। यहां आकर कोरोना के लिए जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
पूंडरी में संक्रमित मिली 17 वर्षीय किशोरी पिहोवा में संक्रमित पाई गई है। वह पहले पिहोवा में एडमिट थी, जिसे अब कैथल माईग्रेट किया गया है।
अंबाला रोड स्थित जूते की दुकान में संक्रमित मिले 27 वर्षीय युवक की संक्रमण से संबंधित हिस्ट्री के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी हिस्ट्री रोहतक से जुड़ी बताई जा रही है।
रबारियां मोहल्ला में संक्रमित मिले पति-पत्नी की उम्र क्रमश: 54 व 51 वर्ष है। जो कुछ दिन पहले गुरुग्राम से आए थे। उनके वहां से आने की सूचना पर विभाग ने उनके सैंपल लिए तो शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनके 12 संपर्कों को क्वारंटीन किया गया है।
शक्तिनगर में संक्रमित मिला 37 वर्षीय व्यक्ति फौज में कार्यरत है। उनकी ड्यूटी सिक्किम में है। वहां से आने के बाद जब उसने कोरोना के लिए सैंपल दिया तो शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आए 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किया है।
गांव जाजनपुर में संक्रमित मिली 21 वर्षीय युवती कनाडा से आई है। यहां आने के बाद उसने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। शनिवार को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई ह
पट्टी खोत में संक्रमित मिला 28 वर्षीय युवक कुरुक्षेत्र गया था। वहां से आने के बाद उसने कोरोना के लिए सैंपल दिया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उसके नौ कांटेक्ट हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटीन किया गया है।
लघु सचिवालय के पास संक्रमित मिला 53 वर्षीय व्यक्ति अपने कार्य से जिले से बाहर आता-जाता है। बाहर से आने के बाद उसने खुद ही टेस्ट करवाया। टेस्ट में व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसके संपर्क में आने पर तीन लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
गांव बाबा लदाना में संक्रमित मिले 60 वर्षीय व्यक्ति की अभी तक हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। विभाग की टीम उसकी संक्रमण हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक 280 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 202 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 78 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 18 केस संक्रमित मिले हैं और 16 की रिकवरी हुई है। उन्होंने जिलावासियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed