फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona

अनलॉक के दौरान जिला वासी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
korona
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अनलॉक में छूट प्रदान की गई है। लोग अनलॉक में मिली इस छूट के बीच कोरोना से बचाव संबंधी उपायों व सावधानियों के प्रति लापरवाही न बरतें। डीसी ने कहा कि अनलॉक का दूसरा चरण चल रहा है। अनलॉक का उद्ेश्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।। कोरोना से बचाव के लिए मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग व बार-बार हाथों को धोना आदि उपायों को अपनी आदत में शुमार करें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। संक्रमण के प्रति छोटी सी लापरवाही स्वयं को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि आमजन न केवल स्वयं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने बारे प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मॉस्क, सोशल डिस्टेसिंग व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों व उपायों को अपनाते हैं तो काफी हद तक कोरोना से बच रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed