फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona case

डाकखाना, बैंक कर्मचारी समेत 22 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
korona case
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें बैंक व गुहला कोर्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के संपर्कों की जांच शुरू कर दी है। कोरोना का प्रकोप लगातार गुहला चीका में बढ़ता ही जा रहा है। गुहला चीका में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति के घर से लापता बताया गया है। एसएमओ डा. प्रीति गर्ग व नोडल अधिकारी डा. मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुहला चीका में 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें चीका क्षेत्र के 8 और एक गुहला मे लड़का संक्रमित पाया गया। एक महिला टोहाना की है, जो गुहला मे आई हुई थी वो भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

48 वर्षीय महिला की हुई कोरोना से मौत: मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता की कोरोना संक्रमित पुत्रवधू की मौत हो गई। वह 48 वर्ष की थी। कुछ दिन पहले उन्हें पति के संक्रमण के कारण आघात लगा था और पैरालिसिस का अटैक आया था। उनके परिवार में सभी सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके कारण महिला सदमे में थी और इनकी राजपुरा में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति घर से भागा: वार्ड नंबर 13 का कोरोना पॉजिटिव पाया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पर पहुंची तो वे स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर घर से भाग गया। उसके घर वालों ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे। जिसके कारण वह अस्पताल में अपना इलाज नहीं करवाना चाहता। उसका आरोप था कि व्यक्ति मरता किसी और रोग से है और उस को दिखाया जाता है कोरोना पोजिटिव। इसलिए वह अपना इलाज बाहर करवाएगा। स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में अपना इलाज नहीं करवाना चाहता। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उनके घर के बाहर कोरोना पॉजिटिव का नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. प्रीति गर्ग व डॉ. मनप्रीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कई बार फोन मिलाने पर भी फोन नहीं उठाया। जिससे इस व्यक्ति के भागने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई।
उधर, कैथल में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ-साथ डाकखाना कैथल के 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली से आया एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं कल एक महिला के संपर्क में आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीन व्यक्ति शनिवार को पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क के कारण पॉजिटिव पाए गए हैं। एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चीका निवासी युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जो शनिवार को पॉजिटिव आई महिला के संपर्क के कारण संक्रमित हुई है। सीवन निवासी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। गुहला से एक सरकारी चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस चिकित्सक के संपर्कों की खोज की जा रही है। वहीं गुहला से ही एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गुहला से ही एक कोर्ट का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डोगरा गेट से एक राज मिस्त्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जो काम करते समय कहीं कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नई अनाज मंडी में से भी दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ डा. जयभगवान जाटान ने बताया कि रविवार को 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल कोरोना पॉजिटिव 1023 हो गए हैं। इनमें से 620 ठीक हो चुके हैं। 394 इस समय एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed