फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   korona case

महिला पुलिसकर्मी सहित छह मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
korona case
जिले में शनिवार को छह कोरोना संक्रमित केस पाए गए, जिनमें एक जिला नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन पर तैनात कर्मचारी व एक पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा एक केस विवेक नगर में, दो सीवन गेट पर व एक सेठान मोहल्ला में पाया गया है। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में संक्रमित मिले 27 वर्षीय कर्मचारी की हिस्ट्री दूसरे जिलों से जुड़ी बताई गई है। यह कर्मचारी कैथल के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और पिहोवा सहित अन्य स्थानों पर भी अस्पतालों में सिटी स्कैन के लिए जाता है। जहां किसी संक्रमित केस के संपर्क में आने से उसे कोरोना संक्रमण हुआ है। उसके संपर्क में आए 30 से ज्यादा सहकर्मी क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 22 वर्षीय महिला पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाई गई है। उसे पहले से संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है, जो तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में आए 21 लोगों को क्वारंटीन कर जांच को सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकनगर में एक संक्रमित मिला 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव केस के संपर्क में आया है। जो शुक्रवार को जीटीबी कॉलोनी में पॉजिटिव पाया गया था। युवक के 12 कांटेक्ट हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है।

इसके अलावा सीवन गेट पर 11 वर्षीय बच्ची और आठ वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों शुक्रवार को मानस के अस्पताल में संक्रमित मिले कर्मचारी के संपर्क में आए हैं। सात लोगों को विभाग द्वारा क्वारंटीन किया गया है। वहीं सेठान मोहल्ला में संक्रमित मिली 62 वर्षीय महिला को संक्रमित मिले व्यक्ति से कोरोना हुआ है, जिसकी चार दिन पहले कोरोना के कारण मौत हो गई थी। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 340 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 245 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 93 एक्टिव केस हैं। शनिवार को छह केस रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed