{"_id":"65fb399bbcca2db8a2042514","slug":"komal-aman-won-in-the-running-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352132-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में कोमल, अमन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिता में कोमल, अमन ने मारी बाजी
Thu, 21 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट शिक्षण संस्थान में जाट हाई स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में संयुक्त रूप से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्सव का आयोजन करवाया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्ति कमिश्नर जगदीप सिंह ने शिरकत की। जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ढिल्लों एवं जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा एवं मुख्य अतिथि स्वागत कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि गण का विधिवत रूप से स्वागत किया। दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर में कोमल और अमन ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराया एवं खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने की सभी रस्में पूरी की। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 500 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, लेमन रेस, रस्साकसी प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर दौड़ में महिलाओं खिलाड़ियों में कोमल व पुरुष खिलाड़ियों में अमन प्रथम रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि को जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण ने स्मृति चिह्न एवं चादर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने जाट शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस उत्सव में मंच के माध्यम से मुख्य अतिथि ने जाट शिक्षण संस्थान के छात्र एवं छात्रों को जीवन में खेलों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वह भौतिकवाद में सुखी जीवन व्यतीत करने के तरीके बताएं साथ-साथ अपने निजी जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
अंत में उन्होंने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पर बल दिया एवं एक आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने को कहा।
इस मौके पर अन्य अतिथि के रूप में कुशल प्रशासक चंद्रशेखर सहारण, जाट हाई स्कूल सोसायटी, शमशेर सिंह सिरोही, रामपाल सिंह, ओपी गर्ग, एडवोकेट अशोक कुमार, खुशनसीब सिंह एनआरआई इटली, पूर्व संयोजक जाट हाई स्कूल सोसायटी सतबीर मलिक, एडवोकेट जयप्रकाश जागलान, समाजसेवी ईश्वर सिंह कादयान, जाट धर्मशाला कैथल के पूर्व प्रधान मनोज सहारण, शंकर संधू, दलबीर पूनिया, सूरज सहारन पहुंचे।
जाट शिक्षण संस्थान के प्रो. अजीत सिंह, सुशील मालिक, डॉ. संदीप धालीवाल, प्रो. राजपाल, डॉ. सुदेश, डॉ. प्रमिला कुंडू, प्रो. चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र कुंडू, विकास राविश, जाट आईटीआई से सतबीर सिंह, कुलदीप सिंह कालारामना आदि मौजूद रहे।
100 मीटर दौड़ में महिला खिलाड़ियों में कोमल प्रथम, मनीषा द्वितीय, व सिमरन तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष खिलाड़ियों में अमन प्रथम, रोहित द्वितीय व उदित तृतीय रहा। 200 मीटर महिला खिलाड़ियों में कोमल प्रथम, मोनिका द्वितीय व मनीषा तृतीय रही। 200 मीटर पुरुष दौड़ में अमन प्रथम, रोहित द्वितीय व उदित तृतीय रहा। 1500 मीटर दौड़ में उदित प्रथम, सौरव द्वितीय व राहुल तृतीय रहा। गोला फेंक पुरुषों में लक्ष्य प्रथम, अमन द्वितीय व रजत तृतीय रहा। लंबी कूद पुरुषों में विकास प्रथम, जगदीप द्वितीय व रोहित तृतीय रहा। लंबी कूद महिलाओं में मनीषा प्रथम, सिमरन द्वितीय व माफी तृतीय रही। रस्सा कस्सी में जाट महाविद्यालय की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट उदित, सौरभ, कोमल, माणी रानी रही।