फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kitchen gardens will be made in government schools of the district

जिले के सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे किचन गार्डन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens will be made in government schools of the district
Kitchen gardens will be made in government schools of the district - फोटो : Kaithal
जिले के करीब 600 सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से किचन गार्डन बनाए जाएंगे। इन किचन गार्डन में विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्कूलों में खाली पड़ी जगहों में सब्जियां व फल उगाएंगे, जिन्हें विद्यार्थियों के मिड-डे मील में प्रयोग किया जाएगा। हालांकि जिले के कुछ स्कूलों में गार्डन पहले से तैयार हो चुके हैं, लेकिन जो स्कूल अभी रहते हैं, उनमें भी इन्हें बनाने का विभाग का प्रयास है।
विज्ञापन

खाने की पौष्टिकता बढ़ाने की दिशा में विभाग का कदम
किचन गार्डन में ताजी सब्जियां और फल बच्चों को मिल सकेंगे। मिड-डे मील में बच्चों को इन्हीं सब्जियों और फलों से तैयार भोजन परोसा जाएगा। इससे बच्चों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता भी बढ़ेगी। साथ ही बाहर से खरीदे जाने वाले सामान की लागत भी कम होगी।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में पर्याप्त स्थान नहीं है, केवल उन्हीं स्कूलों में किचन गार्डन नहीं बन सकेंगे। पर्याप्त स्थान वाले स्कूलों में गार्डन बनाने से संबंधित तैयारियां भी शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला रापड़िया ने बताया कि किचन गार्डन में स्टाफ और विद्यार्थी ही सब्जियां व फल उगाएंगे और खुद ही उनकी देखभाल करेंगे। इसके लिए कोई विशेष बजट विभाग की ओर से जारी नहीं होगा। गार्डन में पैदा होने वाली सब्जियां या फल विद्यार्थी ही प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed