{"_id":"64dfce878a1bc4fadc03510a","slug":"kidnapping-of-teenager-and-girl-both-cases-registered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-199424-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी और युवती का अपहरण, दोनों मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी और युवती का अपहरण, दोनों मामले दर्ज
Sat, 19 Aug 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से दो आरोपी एक किशोरी व एक युवती का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी कि 16 अगस्त को रात के समय आरोपी विशाल उसकी 20 वर्षीय पोती को बहला-फुसलाकर घर से अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 16 अगस्त को शाम के समय आरोपी रिंकू उसकी 16 वर्षीय बेटी का एक शिक्षण संस्थान के पास से अपहरण कर ले गया। जांच अधिकारी दलशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद