{"_id":"634dbb8917f731723a0ba492","slug":"khedi-daban-consent-made-for-the-post-of-sarpanch-for-the-second-time-kaithal-news-knl124798621","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी दाबन : दूसरी बार सरपंच पद के लिए बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी दाबन : दूसरी बार सरपंच पद के लिए बनी सहमति
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव खेड़ी दाबन में लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से सरपंच का चुनाव किया गया है। साल 2015 में हुए चुनाव में जहां प्रीतम सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया था। वहीं, इस बार ग्रामीणों ने स्वर्ण सिंह वडै़च को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुना है।
गांव खेड़ी दाबन के ग्रामीणों की एक बैठक सोमवार को करनैल सिंह ढिल्लो, पूर्व सरपंच हरभजन सिंह, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, परमजीत वडै़च, प्रभजोत वडै़च, बलविंद्र सिंह वडै़च, डॉ. मेजर सिंह, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र संधू व जगदीश सिंह ढींढसा की अगुवाई में बुलाई गई। बैठक में गांव की पंचायत को सर्वसम्मति से चुनने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में ग्रामीणों के बीच स्वर्ण सिंह वडै़च को सरपंच चुनने पर सहमति बनी।
पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, परमजीत वडै़च, प्रभजोत वडै़च, शमशेर सिंह ने बताया कि गांव में आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए पंचायत का गठन सर्वसम्मति से होना जरूरी था। इसके लिए ग्रामीणों का प्रयास सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि साल 2016 में भी गांव की पूरी पंचायत का गठन सर्वसम्मति से किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच के साथ साथ सभी सात पंचों का चुनाव भी सर्वसम्मति से करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चौपाल निर्माण के लिए निजी तौर पर जमीन देने की घोषणा
सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने के बाद स्वर्ण सिंह ने गांव में एससी चौपाल के निर्माण के लिए दो कनाल भूमि निजी तौर पर देने की घोषणा की है। स्वर्ण सिंह ने बताया कि सरपंच चुने जाने के बाद गांव में खेल स्टेडियम, चीका से गांव तक सरकार बस लगवाने, गांव में स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी लगवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।