फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khatu Shyam's court decorated in Siwan, devotees danced on bhajans

Kaithal News: सीवन में सजा खाटू श्याम का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam's court decorated in Siwan, devotees danced on bhajans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बाबा नारायण दास मंदिर परिसर में रविवार को बाबा खाटू श्याम परिवार, सीवन द्वारा 12वां विशाल श्री श्याम संकीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। श्याम बाबा के दरबारे में जब कलाकारों ने भजनों को प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु झूम उठे। जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर पालिका अध्यक्षा हेमलता सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, महंत टीना माई और समाजसेवी विनेश मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


पूजन कार्य पंडित बिट्टू शर्मा द्वारा विधिपूर्वक संपन्न करवाया गया, जबकि मंच संचालन मांगेराम शर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि ज्योति सैनी ने श्री बाबा खाटू श्याम जी को ‘हारे का सहारा’ बताते हुए कहा कि जो उन्हें सच्चे मन से याद करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अन्य अतिथियों ने भी श्री श्याम जी की महिमा का गुणगान किया और श्रद्धालुओं से आस्था व विश्वास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को श्री श्याम जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संकीर्तन की शुरुआत जीत कामरा द्वारा प्रस्तुत गणपति वंदना से हुई, जिससे माहौल भक्तिरस से सराबोर हो गया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक मीत लाडला (अंबाला) ने श्याम तेरे दर पे आया दीवाना... और तेरा नाम जपुं मैं रात-दिन... जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। पूरा पंडाल श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा।

सीवन सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धा से ओतप्रोत भक्तों ने प्रेमपूर्वक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर प्रमुख श्रद्धालुओं में मधु कंसल, वीना मेहता, प्रवेश चुटानी, बलविंद्र जांगड़ा, पाली सैनी, शिल्पा, वन्या, नरेंद्र सैनी, रवि मौर्य, अमित गर्ग, मनोज गिरधर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed