{"_id":"666631c70cced08a100adb34","slug":"kept-the-check-close-instead-of-depositing-it-kaithal-news-c-18-1-knl1004-407400-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमा कराने की बजाय चेक पास में रख लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमा कराने की बजाय चेक पास में रख लिया
Mon, 10 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोन के दौरान ग्राहक से लिए गए चेक को एक आरोपी ने कंपनी में जमा करवाने की बजाय अपने पास रख लिया। बाद में उसमें राशि भरकर अन्य आरोपी के खाते में लगा दिया। पुलिस ने
दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव नैना निवासी सुंदर सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसके भाई रमेशचंद्र ने फरवरी 2016 में एक कंपनी से 18 लाख 85 हजार रुपये का लोन गांव बाकल निवासी चरण सिंह एजेंट के माध्यम से लिया था। इस दौरान आरोपी ने उसके भाई से बैंक के खाली चेक भी ले लिए थे। आरोपी ने उनमें से एक चेक कंपनी में जमा करवाने की बजाय अपने पास रख लिया। आरोपी ने पूंडरी निवासी अमन गर्ग के साथ मिलकर चेक में सात लाख 90 हजार रुपये भरकर अमन के खाते में लगा दिया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।