फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karva Chauth: Women are liking red bangles

करवा चौथ : महिलाओं को भा रही लाल रंग की चूड़ियां

Mon, 30 Oct 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Women are liking red bangles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में सुबह से शाम तक महिलाएं महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही है। सबसे अधिक महिलाएं लाल रंग की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। इसके अलावा पूजा के लिए थाली, लोटा और छलनी की अधिक खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा जनरल स्टोरों पर श्रृंगार का सामान खूब बिका।
महिलाओं ने करवा चौथ के लिए लाल रंग की चूड़ियां खरीदने का काफी उत्साह है। खरीदारी के लिए पहुंची महिला सोनिया, रेनू, नेहा, संतोष, आशा, दर्शनी देवी, रीतू व रेखा ने कहा कि वह करवा चौथ की खरीदारी करने के लिए पहुंची हैं। अब वह चूड़ियां खरीदने के लिए सदर बाजार में आई हैं। यहां से चूड़ियां सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की मिलती है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन सुहागिनों को खास रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।
विज्ञापन

मान्यता है इससे करवा माता प्रसन्न होती हैं और पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बढ़ती है। महिलाओं को करवा चौथ पर लाल रंग की चूड़ियां और साड़ी पहननी चाहिए. इससे करवा माता संग मंगल देव का भी आशीर्वाद मिलता है और सुहाग की आयु लंबी होती है। दुकानदार सौरभ ने बताया कि करवा चौथ के लिए महिलाओं को लाल रंग की चूड़ियां भा रही हैं। ज्यादातर महिलाएं सलीन और नग वाली लाल चूड़ियां पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी लगवाने के लिए एडवांड बुकिंग शुरू
सीवन। त्योहारी सीजन आ चुका है और इसके लिए बाजार भी सज गए हैं। बाजार में अभी करवा चौथ के त्योहार की तैयारी चल रही है। कपड़े की दुकानें, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, जनरल स्टोर आदि पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं मेहंदी लगवाने को लेकर तीन दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई है।

महिलाएं करवा चौथ के व्रत को लेकर खासी उत्साहित हैं और तैयारी में जुटी हैं। ब्यूटी पार्लर बुक हो चुके हैं। मेहंदी लगवाने के लिए भी बुकिंग हो चुकी है। बाजार में पूजा का सामान, मेहंदी, चूड़ियां, लहंगा, चुनरी, थाली, लौटा व अन्य चीजों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में ड्राई फ्रूट व मिठाई की दुकानों पर भी अच्छी तैयारी चल रही है और दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। इस समय बाजार में फोटो युक्त पूजा की थाली भी खासी मांग में है। सुहागिनें इन थालियों को भी बनवा रही हैं जिसमें उनकी व उनके पति की फोटो लगी हुई होगी। महिलाएं उषा चौधरी, सान्या तनेजा, पंकु रहेजा, मोनिका चौधरी, अनु व अन्य ने बताया कि इस व्रत का इंतजार वह पूरे वर्ष करती हैं। व्रत रख कर वह भगवान से अपने पति की लंबी आयु मांगती हैं। व्रत के लिए वह खास तौर पर तैयार होती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्लर व मेहंदी वाले भी बुक करवा लिए हैं और उनकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed