{"_id":"611029068ebc3e7a6340d416","slug":"karnal-road-collapsed-due-to-rain-pedestrians-are-getting-upset-kaithal-news-knl79344450","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई जगह धंस गया करनाल रोड, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई जगह धंस गया करनाल रोड, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन
Karnal road collapsed due to rain, pedestrians are getting upset
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों अधिक बारिश होने से कैथल-करनाल रोड कई जगहों से धंस गया है। सड़क के बीच गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय में वाहन चालकों को दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इस मार्ग पर दिनभर हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। स्पीड में वाहन आता है तो दूर से गड्ढा दिखाई नहीं देता। जिस कारण से हर रोज दोपहिया वाहन चालक व अन्य लोग चोटिल हो रहे हैं।
राहगीर संदीप भैणी, राजकुमार शुगर मिल बस्ती, रिंकू, जिले सिंह, पाला राम व मामू ने बताया कि कुछ माह पहले ही यह रोड बनाया गया था। इसके बाद इस सड़क पर सीवरेज के मेनहोल डालने के लिए छह माह बाद ही दोबारा से सड़क उखाड़ी गई। अब इसमें मेनहॉल डाले गए हैं। इसके बाद यह सड़क बनाई तो गई है, लेकिन बरसात होने से कई जगहों से उखड़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए है। कई जगहों पर तो हॉल ही में बनाए गए मेनहोल भी धंस गए हैं और सड़क बीच में से पूरी तरह से धंस गई है। इसके कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक तो यहां पर चोटिल हो चुके हैं। दूसरा सीवरेज के जो मेनहोल बनाए गए हैं। वह सड़क से आधा फीट ऊंचे बनाए गए है। इसके कारण पूरी सड़क ऊबड़-खाबड़ नजर आने लगी है। वाहन चालक वाहनों को गड्ढे से बचाने के लिए किनारे की तरफ से गुजरते हैं। अनजान दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में फंस कर गिर जाते हैं। इससे वे जख्मी होते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
बारिश के कारण सड़क धंसने लगी है तो उसे ठीक कराया जाएगा। सड़कों की मरम्मत कराकर राहगीरों की समस्या का समाधान किया जाएगा।- केसी पठानिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी