फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karnal-Panchkula won matches

करनाल-पंचकूला ने जीते मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Karnal-Panchkula won matches
34-कैथल। 56वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद खिलाडिय़ों के साथ डॉ. - फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के खेल मैदान में 56 वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें लड़कों के वर्ग में पहला मैच गुरुग्राम व करनाल की टीमों के मध्य हुआ। इसमें करनाल की टीम ने 65-13 के स्कोर से जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में गुरुग्राम की टीम ने पंचकूला की टीम को 43- 28 के स्कोर से हराया। बुधवार को 15 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने किया। कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर उनका कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने स्वागत किया। इस मौके पर डीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। खेलों में पदक हासिल करने वाले युवा सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बास्केटबॉल में योगदान के लिए पूर्व खिलाड़ियों सतपाल, सतबीर, जयबीर को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष के आयु वर्ग में 18 लड़कियों एवं 21 लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। करनाल और पंचकूला की टीमों ने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। बुधवार को 15 मैच होंगे। यह जानकारी डॉ.जयबीर धारीवाल ने दी। मंच का संचालन करते हुए उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री संदीप सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ विधायक लीलाराम भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान नरेश शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, कोषाध्यक्ष आरवीएस सुनील चौधरी, कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक अरुण सर्राफ, नवनीत गोयल, रमेश गुप्ता, श्रीपाल, सूर्या सिंह प्रधान व डॉ. गुरदीप भोला मौजूद रहे।

35-कैथल। कैथल। जीत का संघर्ष..........आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के इंडोर स्टेडियम में 56 वीं हरियाणा राज्य

35-कैथल। कैथल। जीत का संघर्ष..........आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के इंडोर स्टेडियम में 56 वीं हरियाणा राज्य- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed