फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kanika first, Neeraj second in poster making

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में कनिका प्रथम, नीरज दि्वतीय

Tue, 18 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanika first, Neeraj second in poster making
51राजौंद  में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नशा जागरूकता अभियान के तहत यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब ने पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन का आयोजन कराया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिका प्रथम, नीरज द्वितीय और तमन्ना तृतीय रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, अंजू द्वितीय स्थान पर रही।

डॉ रोहतास व राम मेहर और रवींद्र कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतिोयगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीली दवाइयों और हानिकारक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना तथा प्राप्त जानकारी को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


क्लब इंचार्ज रवींद्र कुमार ने विद्यार्थियों को गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा एक मीठा ज़हर है, जो मानव जीवन को धीरे-धीरे घुन की तरह खोखला कर देता है। नशे का आदी व्यक्ति न ठीक से जी पाता है और न मर पाता है वह दूसरों पर बोझ बनकर रह जाता है। इसलिए नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हां’ कहना ही समझदारी है। प्राचार्य डॉ. रोहतास और राम मेहर ने गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के बनाए पोस्टरों की सराहना की। सभी पोस्टर और स्लोगन आकर्षक, प्रभावशाली और युवाओं को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही नारा—नशा मुक्त हो जीवन हमारा। नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है। इस दौरान अशोक, प्रदीप, तरुण, प्रवीण और राजरानी सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed