फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female students shine at the Zonal Youth Festival

Kaithal News: जोनल यूथ फेस्टिवल में छाईं छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Female students shine at the Zonal Youth Festival
पूंडरी के कन्या-विद्यालय में विजेता छात्राओं के साथ प्राचार्या व अन्य। विज्ञप्ति
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, फतेहपुर पूंडरी की छात्राओं ने 17 से 19 अक्तूबर तक आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

नवरंग राय लोहिया जयराम महिला महाविद्यालय लोहार माजरा में आयोजित इस महोत्सव में छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी और हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, भाषाई दक्षता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य डाक्टर शंकुतला सिंगला ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर सायका, तनु देवी और मनीषा की टीम रही। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष में) द्वितीय स्थान पर मनप्रीत कौर रही। अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष में) तृतीय स्थान पर चेतन्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष में) प्रथम स्थान पर भावना और हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष )में द्वितीय स्थान पर राखी ने बाजी मारी। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता (इलोक्यूशन) में चेतन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियां छात्राओं की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed