फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalu had left the house after saying in the marriage ceremony and did not come back again

Kaithal News: शादी समारोह में कहकर घर से निकला था कालू और फिर नहीं आया वापस

Sat, 25 Feb 2023 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Feb 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Kalu had left the house after saying in the marriage ceremony and did not come back again
कैथल। भिवानी के लोहारू में गाड़ी में जिंदा जले मिले दो युवकों जुनैद और नासिर के मामले में गांव बाबा लदाना निवासी आरोपी कालू की तलाश में राजस्थान और स्थानीय पुलिस छापामारी कर रही है। वहीं आरोपी कालू करीब 20 दिनों से लापता है। परिजनों की मानें तो शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर वह घर से गया था। इसके बाद से अब तक उसका कुछ पता नहीं है। वहीं पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

बीते रोज राजस्थान पुलिस की ओर से कालू के गांव बाबा लदाना में छापामारी कर लोगों से पूछताछ की गई थी। इस संबंध में शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कालू की भाभी ने बताया कि उसने कंप्यूटर का कोर्स किया हुआ है और करीब डेढ़ साल से गोरक्षा दल से जुड़ा हुआ है। उसने पहले भी कई ट्रकों में ले जा रही गायों को छुड़वाया है। साथ ही खुद भी घर में गाय पाली हुई है। लोहारू की घटना से पहले ही कालू शादी में जाने की बात कहकर गया था। उसके बाद से उन्हें उसकी जानकारी नहीं है। आरोप है कि वीरवार को आई राजस्थान पुलिस बिना सूचना और अनुमति के घर में घुसी और जबरन तलाशी ली। उसने हाथ जोड़कर लोगों से इस मामले में देवर का साथ देने की अपील की। दूसरी ओर एसपी मकसूद अहमद का कहना है कि राजस्थान पुलिस हत्या के मामले में जांच के लिए आई थी। उनके साथ थाना सदर से पुलिस टीम गांव बाबा लदाना गई थी। किसी तरह की जबरदस्ती की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed