फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kalayat is immersed in religious fervor on Buddha Purnima

Kaithal News: बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक आस्था में रंगा कलायत

Sat, 02 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kalayat is immersed in religious fervor on Buddha Purnima
यज्ञ में आहुतियां डालते लोग - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को कलायत नगर धार्मिक आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हवन यज्ञ, कथा-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया गया। उधर, श्री कपिल मुनि मंदिर में लगे मेले में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थ में स्नान कर ईष्ट देवों की पूजा-अर्चना की।

नगर के कई स्थानों पर भंडारे और जल सेवा के लिए छबील लगाई गईं। माई वाला डेरा में सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि बाबा रूडपुरी डेरा में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ। कथा के पश्चात भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संकट मोचन बाला जी मंदिर में भी सुबह से हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


बाबा रूडपुरी डेरा में पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र तीर्थ में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। संकट मोचन मंदिर प्रभारी रोहताश शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह से हवन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, श्री कपिल मुनि मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि पूर्णिमा का व्रत संपूर्ण व्रत माना जाता है और विधिपूर्वक पालन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के दौरान गंदे पानी और अव्यवस्था से परेशानी

मेले के दौरान व्यवस्थाओं की कमी भी सामने आई। कपिल तीर्थ में कपिल मुनि माइनर से छोड़े जा रहे पानी में एक स्थान पर गंदा पानी मिल रहा है, जिससे तीर्थ का जल अशुद्ध हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी में दुर्गंध की समस्या बनी रही।

यज्ञ में आहुतियां डालते लोग

यज्ञ में आहुतियां डालते लोग- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed