{"_id":"6769b76154fdab11250781a4","slug":"kaithals-third-rank-in-disposal-of-complaints-kaithal-news-c-18-1-knl1004-545872-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतों के निपटान में कैथल का तीसरा रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतों के निपटान में कैथल का तीसरा रैंक
Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो तथा जन संवाद पोर्टल को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी प्रीति ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों के निपटान में कैथल जिला प्रदेश में सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है। इस पर डीसी ने खुशी जताते हुए सीटीएम गुरविंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों को बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि हमें जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए ओर अधिक प्रयास करने होंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी हर रोज अपना पोर्टल चेक करें और समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। जो भी एक्शन टेकन रिपोर्ट बनाएं, वह मजबूत और संतोषजनक होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपमंडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे स्वयं सीएम विंडो तथा जन संवाद पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित शिकायतों का समाधान करवाएं। कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों शामिल होते हैं, इसलिए विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ ऐसी समस्याओं का समाधान करें।
इस मौके पर उन्होंने एक-एक करके सभी विभागों से सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों के बारे में अपडेट लिया और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता के साथ निपटान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार, नगराधीश गुरविंद्र सिंह, जिप डिप्टी सीईओ रितू लाठर, सिविल सर्जन रेणु चावला, रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह, एलडीएम एसके नंदा, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।