{"_id":"689e436cc66f58798105286f","slug":"kaithals-spo-shot-himself-kaithal-news-c-18-1-knl1004-715481-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल के एसपीओ ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल के एसपीओ ने खुद को मारी गोली
Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग में तैनात एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) ने वीरवार सुबह अदालत में पेशी ड्यूटी के दौरान अपनी ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब वह बंदियों को अदालत में पेश करने के लिए जेल पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साथी पुलिसकर्मी बंदियों को वैन में बैठा रहे थे, तभी एसपीओ जयभगवान (करीब 50 वर्ष), निवासी गांव सौंगल, वैन के पास बेंच पर बैठे थे। उन्होंने बंदूक की नली पर गर्दन रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली गर्दन से होते हुए खोपड़ी को पार कर गई। वह मौके पर गिर पड़े।
यह देख साथियों ने तुरंत उन्हें लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर थाना प्रभारी पीएसआई विनय कुमार ने बताया कि मृतक के बैग से बरामद सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पत्नी को निर्दोष बताया गया है।
विज्ञापन
मृतक के छोटे भाई सुनील की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचआईएसएफ से पुलिस सेवा तक ः जयभगवान पहले हरियाणा औद्योगिकी सुरक्षा बल (एचआईएसएफ) में कार्यरत थे और सेवा से हटाए गए कर्मियों में शामिल थे। वर्ष 2017 में वह पुलिस में एसपीओ के रूप में भर्ती हुए थे।
फिलहाल पुलिस लाइन में रिजर्व
कर्मी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वह पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा 10वीं, जबकि छोटा बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।