फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's Government ITI ranked first in the state and third in the country with a 9.6 grade.

Kaithal News: 9.6 ग्रेडिंग के साथ प्रदेश में पहले और देश में तीसरे स्थान पर रही कैथल की राजकीय आईटीआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's Government ITI ranked first in the state and third in the country with a 9.6 grade.
राजकीय आईटीआई, कैथल। संवाद
कैथल। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की ओर से जारी ताजा आईटीआई ग्रेडिंग में संस्थान ने 10 में से 9.6 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 9.6 ग्रेड के साथ प्रदेश की राजकीय आईटीआई कैथल, पिहोवा, बरवाला, भोडिया खेडा और महिला आईटीआई सिरसा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं कैथल आईटीआई ने देशभर में भी तीसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ संस्थान को देश के अग्रणी राज्य आईटीआई में स्थान मिला है।
ऐसे हासिल की उपलब्धि
भारत सरकार ने कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से जारी ग्रेडिंग में आईटीआई में प्रवेश प्रतिशत, महिला सहभागिता, ट्रेड विविधता, उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम, सीबीटी परीक्षा में प्रदर्शन, डीएसटी नामांकन और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग प्रशिक्षकों के नामांकन जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। इसी का परिणाम है कि संस्थान ने 9.6 का प्रभावी ग्रेडिंग स्कोर हासिल किया।
विज्ञापन

6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया लेवल पर किया था टॉप
राजकीय आईटीआई के नाम यह पहली उपलब्धि नहीं है। इससे पूर्व 2025-2026 में संस्थान ने 9.3 ग्रेड हासिल किया था। राजकीय आईटीआई कैथल के करीब 6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया था। जिला प्रशासन की ओर से भी कई कार सम्मानित किया जा चुका है। दाखिलों के लिए आवेदन के मामले में भी इस समय कैथल आईटीआई प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे संस्थान के कर्मचारियों व विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वे इसके लिए पूरी टीम को बधाई देते हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
- सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल।

राजकीय आईटीआई, कैथल। संवाद

राजकीय आईटीआई, कैथल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed