{"_id":"57f945134f1c1be54a270fdf","slug":"kaithaldhankharid-nohaewejam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने पिहोवा चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने पिहोवा चौक पर लगाया जाम
kaithal beuro
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मार्केट कार्यालय का घेराव किया और जब इतने से बात नहीं बनी तो उन्होंने शाम चार बजे पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। हरपाल सिंह, सेवा सिंह, जिंद्र म्योली, खड़ग सिंह, रामकुमार मुन्नारेहड़ी, रमेश करोड़ा, प्यारेलाल, लखविंद्र दुसैन, मलखान, सुमित व बगीचा का कहना था कि वो पिछले तीन-चार दिनों से मंडियों में पड़े हैं,
लेकिन उनका धान नहीं बिक रहा। कभी एजेंसी खरीद नहीं करती तो कभी व्यापारी आनाकानी करते हैं। शाम तक भी खरीद की कोई जानकारी नहीं मिली। खरीद न होने व किसानों द्वारा जाम लगाने की जानकारी मिलने के बाद भाकियू नेता और मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश तथा थाना प्रभारी सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान की खरीद शुरू हो जाएगी। तब कही जाकर किसानों ने जाम खोला।
आढ़तियों ने भी किया मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव-उधर खरीद न होने से नाराज मंडी आढ़तियों ने मंडी प्रधान सतीश हजवाना के नेतृत्व में मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव किया और खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद न करने पर नाराजगी जताई। मंडी प्रधान का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी केवल बोली करवाने की बात कर रहेे है, लेकिन मंडी में किसान परेशान हो रहे है। मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने कहा कि शाम को डीएफएससी की खरीद शुरू करवा दी गई थी।