फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Woman dies during treatment in private hospital, relatives allege negligence

Kaithal: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

Sun, 20 Nov 2022 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, केथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, केथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Nov 2022 02:59 PM IST
सार

सिविल लाइन थाना में पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि उन्हें परिजनों की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है इस पर जांच शुरू की जाएगी। जांच के दौरान कोई लापरवाही मिलती है तो फिर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन

विस्तार

कैथल के करनाल रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में सिविल लाइन थाना से पुलिस भी पहुंची। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने सही ढंग से इलाज न कर लापरवाही बरती है, जिस कारण महिला की मौत हुई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ठीक हो चुकी थी, उन्हें अचानक दौरा आया और उनकी मौत हो गई। जबकि प्लेटलेट्स बढ़ गई थी और बुखार भी ठीक हो गया था। 

विज्ञापन


ऋषि नगर निवासी मृतक महिला के जेठ राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय भाभी मेनका को 18 नवंबर को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद वह निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे। सही इलाज न होने के चलते तीसरे दिन ही उसकी भाभी की मौत हो गई। उसने बताया कि उसकी भाभी की प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत थी। दो दिन तक डॉक्टरों का कहना था कि उनकी सेहत में अब सुधार हो चुका है, लेकिन रविवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना में पहुंचे सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि उन्हें परिजनों की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है इस पर जांच शुरू की जाएगी। जांच के दौरान कोई लापरवाही मिलती है तो फिर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल संचालक डॉक्टर मुरलीधरन ने कहा कि ऋषि नगर निवासी मेनका को 18 नवंबर को उनके अस्पताल में दाखिल किया गया था, इससे पहले उनका इलाज एक बड़े निजी अस्पताल में चल रहा था। फिर भी उन्होंने महिला को इलाज के लिए दाखिल किया। दो दिन तक किए गए इलाज के दौरान महिला को सांस की दिक्कत आई थी। जबकि प्लेटलेट्स डेढ़ लाख से अधिक थी। उस समय उन्हें एचआरटीसी के लिए स्पॉट एंबुलेंस के जरिए भेजा गया था। जब उन्हें वापस अस्पताल में लाया गया तो उन्हें दौरा आया और फिर सांस लेने में परेशानी हुई। उन्हें सीपीआर दी गई, लेकिन उनकी मौत हुई। इलाज में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed