{"_id":"644ec4d48aed41fadf0095bf","slug":"kaithal-virendra-yadav-created-history-in-stubble-management-returned-after-participating-in-the-100th-editio-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल के वीरेंद्र यादव ने रचा है पराली प्रबंधन में इतिहास, मन की बात के 100वें संस्करण में भाग ले लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल के वीरेंद्र यादव ने रचा है पराली प्रबंधन में इतिहास, मन की बात के 100वें संस्करण में भाग ले लौटे
Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 01:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 77वें संस्करण में वीरेंद्र यादव का जिक्र किया था।देश भर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले जमीन से जुड़े 106 लोगों को किया गया 100वें संस्करण पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया गया
विज्ञापन
दिल्ली में वीरेंद्र यादव का साक्षात्कार लेते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य नई दिल्ली में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें देश भर से उन 106 लोगों को आमंत्रित किया। जिनका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया था। इनमें कैथल के फर्शमाजरा गांव निवासी पराली प्रबंधन में इतिहास रचने वाले वीरेंद्र यादव को भी आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
लौटने पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में वीरेंद्र यादव ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मन की बात के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में आयोजित मन की बात के 10 सुपरहीरो में वे शामिल रहे। वे 25 अप्रैल को दिल्ली गए थे। विज्ञान भवन में 26 अप्रैल को पहला कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर थे।
विज्ञापन
उन्होंने मन की बात को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने, नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संदेश दिया। इसी दिन सायं के समय गृहमंत्री अमित शाह ने उन सभी से बात की। इसके बाद 27 अप्रैल को कर्तव्य पथ का भ्रमण करवाया। साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण करवाया।
विज्ञापन
28 अप्रैल को सुबह योग शिविर के बाद लाल किले, राजघाट, इंडिया गेट व शहीद स्मारक का भ्रमण करवाया। इसके बाद 28 अप्रैल को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ कार्यक्रम हुआ। इसमें टॉन टेन मन की बात के सुपरहीरो ही शामिल हुए। इसके बाद वे रविवार को हरियाणा राजभवन पहुंचें। उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह व अन्य सामान देकर सम्मानित किया।
अपने अनुभव पर वीरेंद्र यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमीन से जुड़े लोगों को चिन्हित किया। मन की बात ऐसा प्लेटफार्म है, जिसमें हर माह देश में नया करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलती है। इससे युवा पीढ़ी जागरूक हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े आयोजनों में भाग लेकर उन्हें काफी अच्छा लगा। पहली बार था कि वह ऐेसे आयोजनों का हिस्सा बनें।
ये है वीरेंद्र की उपलब्धि-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पराली प्रबंधन योजना का लाभ उठाकर वीरेंद्र ने किसानों से पराली खरीदना शुरू की। इसके बाद इसे गांठ बनाकर पेपर मिल, पॉवर प्लांट, एथॉनाल प्लांट, कटाई कर राजस्थान में चारे के तौर पर बेचने का काम कर सीजन में दो सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया। साल भर लगभग 100 लोग काम करते हैं।