फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal tops the state in HPV vaccination; 3,588 adolescent girls still short of the target.

Kaithal News: एचपीवी वैक्सीन लगाने में कैथल प्रदेश में टॉप, लक्ष्य से अब भी 3588 किशोरियां दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kaithal tops the state in HPV vaccination; 3,588 adolescent girls still short of the target.
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों से सीधा संवाद करते हुए सिविल सर्जन। स्वयं
कैथल। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में कैथल जिला प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में बना हुआ है। जिले में 28 फरवरी से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 5104 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग ने जिले में 8692 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में अभी 3588 किशोरियां लक्ष्य से दूर हैं। अभियान की अंतिम तिथि पहले बढ़ाई जा चुकी है और अब 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 991 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इन सत्रों के माध्यम से 5104 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। विभाग का दावा है कि अभियान को गति देने के लिए लगातार स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया की अफवाहों से शुरुआत में आई थी दिक्कत
अभियान की शुरुआत में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित हुए थे। इसके कारण अभिभावकों और किशोरियों में वैक्सीन को लेकर झिझक देखने को मिली। इसका असर टीकाकरण की रफ्तार पर भी पड़ा। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रणनीति बदली। सिविल सर्जन और टीकाकरण अधिकारियों ने स्वयं स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों, अभिभावकों और किशोरियों से सीधा संवाद शुरू किया। अधिकारियों ने वैक्सीन के फायदे और सुरक्षा को लेकर जानकारी दी। इससे लोगों में भरोसा बढ़ा और टीकाकरण की गति में सुधार आया। अब स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में कैंप लगाने के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीवी टीकाकरण की ब्लॉक वाइज स्थिति

ब्लॉक वैक्सीन लगी
कैथल

790
कलायत
749
ढांड
744
पूंडरी

792
गुहला
623
राजौंद
725
सीवन

681


क्यों दी जाती है एचपीवी वैक्सीन...
एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस एक ऐसा वायरस है, जिसके कुछ प्रकार आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। एचपीवी संक्रमण से होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर सबसे प्रमुख है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एचपीवी टीकाकरण किशोरियों में भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने का प्रभावी उपाय है।


लक्ष्य पूरा करने के लिए और तेज करनी होगी रफ्तार...
सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने कहा कि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आई थीं लेकिन अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है। विभाग ने भी रणनीति बदलते हुए किशोरियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया है। इससे वैक्सीन को लेकर भरोसा बढ़ा है। प्रदेश में कैथल की स्थिति काफी अच्छी है और उम्मीद है कि निर्धारित समय तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों से सीधा संवाद करते हुए सिविल सर्जन। स्वयं

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों से सीधा संवाद करते हुए सिविल सर्जन। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed