फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal tops in Ullas Abhiyan, 42,756 illiterates become literate

Kaithal News: उल्लास अभियान में कैथल अव्वल, 42,756 निरक्षर बने साक्षर

Mon, 09 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kaithal tops in Ullas Abhiyan, 42,756 illiterates become literate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा का अलख जगाने और निरक्षरता के अंधकार को दूर करने के अभियान में कैथल ने ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नई पहचान बनाई है। जिले में अब तक 42,756 लोगों की परीक्षा आयोजित कर उन्हें साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है, जो राज्य के किसी भी अन्य जिले की तुलना में सबसे अधिक है। हालांकि कैथल को कुल 50,067 लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया था।



साक्षरता के इस अभियान में जहां कैथल ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं सिरसा जिला इस दौड़ में काफी पीछे रह गया। आंकड़ों के अनुसार सिरसा में अब तक केवल 15,769 लोगों की परीक्षा करवाई जा सकी है, जिससे वह प्रदेश में अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन




कैथल की यह उपलब्धि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इन सभी ने घर-घर जाकर ऐसे लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया, जो किसी कारणवश कभी स्कूल की दहलीज तक नहीं पहुंच पाए थे। साक्षरता की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब 15 मार्च को एक बार फिर ‘उल्लास’ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य उन लोगों का मूल्यांकन करना है, जिन्होंने हाल ही में पढ़ना-लिखना सीखा है। जिला प्रशासन एक बार फिर इस अभियान में अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




7,820 परीक्षार्थी दिखाएंगे दमखम



15 मार्च को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बार कैथल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 7,820 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं, ताकि परीक्षा पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इन परीक्षार्थियों में बड़ी संख्या बुजुर्गों और महिलाओं की है, जो अब अपने हस्ताक्षर करने के साथ-साथ अखबार पढ़ने में भी सक्षम हो गए हैं।




साक्षरता के साथ जागरूकता पर भी फोकस



जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम का मूल मंत्र ‘जन-जन साक्षर’ है। इसके तहत लोगों को केवल पढ़ना-लिखना ही नहीं सिखाया जा रहा, बल्कि उन्हें बुनियादी डिजिटल साक्षरता और वित्तीय जागरूकता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैथल का प्रदेश में प्रथम स्थान पर आना इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएं, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब सभी की नजर 15 मार्च को होने वाली अगली परीक्षा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed