फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, thand ka kahar

शीतलहर के कारण ठिठुरे लोग, तापमान में बढ़ोतरी

Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
kaithal beuro
kaithal beuro Updated Sat, 21 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
kaithal, thand ka kahar
oop - फोटो : amar ujala
मैदानी इलाकों में चल रही तेज शीतलहर के कारण लोगों को भारी दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को तेज शीत लहर के कारण के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। हालांकि कोहरे से वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। तेज शीतलहर के कारण दोपहर तक निजात मिली। शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम 3.0 दर्ज किया।  
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अभी शीतलहर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक सुबह व शाम को कोहरा पड़ेगा। अधिकतम तापमान में 16 से 18 व न्यूनतम तापमान 2 से 4 सेल्यिस डिग्री रहेगा।
विज्ञापन


सरकार ने जारी की एडवाईजरी
डीसी संजय जून ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शीत लहर के दौरान आम जन हेतू सुरक्षा उपाय जारी किए गए हैं।
1. यथा संभव हो शीत लहर के दौरान घर के अंदर रहना तथा सर्दियों के पर्याप्त कपड़े सुनिश्चित करना है। मौसम एवं आपात कार्य प्रणाली सूचना के लिए स्वयं को मीडिया के माध्यमों से निरंतर संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. आसपास रहने वाले विशेषकर अकेले बुजुर्गों की देखभाल करें। केवल एक कमरे का उपयोग करें। एक आंतरिक कमरा आसानी से ठंड के मौसम में गर्म रह सकता है। सर्दी से बचाव के लिए शरीर को गर्म रखने हेतू नियमित गर्म पानी का सेवन करें। बिजली आपूर्ति नही होने की स्थिति में खाना सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर के दरवाजे बंद रखें।

3. पतली तह के ज्यादा कपड़ों की बजाए मोटी तह का एक कपड़ा पहनें। टोपी और मफल्लर डालें, जो शरीर को गर्म रखने में सहायक होते हैं।
4. मिट्टी के तेल, हीटर और कोयले के जहरीले धुएं से बचने के लिए समुचित हवा का प्रबंध करें। पौष्टिक खाना खाएं, ताकि आपके शरीर को अत्यधिक गर्मी प्रदान हों तथा नॉन एल्कहोलिक पीएं।
5. उंगलियों, पंजों, कानों तथा नाक पर सफेदपन अथवा पीले होने तथा ठंड से सुन होने के लक्ष्ण पर डाक्टर से जांच करवाएं।
6. हाईपोथर्मिया अनियंत्रित कंपकपी, याद्दाश्त खो जाना, असंबद्धता, स्लरड स्पीच, सुस्तीपन तथा अत्याधिक थकान होने पर डाक्टर से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed