फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal team tops in state level karate competition

Kaithal News: राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता मेंं कैथल की टीम अव्वल

Mon, 09 Oct 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kaithal team tops in state level karate competition
कैथल। अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को पहली राज्य स्तरीय संयुक्त शॉटकन कराटे प्रतियोगिता djk। यह प्रतियागिता जिला कैथल संयुक्त शॉटकन कराटे एसोसिएशन की ओर से कराई। एसोसिएशन के प्रधान मीनू कुमार ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता थी।
विज्ञापन

इसमें प्रदेशभर से खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, लाडवा, यमुनानगर, झज्जर, फरीदाबाद और पंचकूला सहित अन्य जिलों से लगभग 150 महिला और पुरुष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 14, 17, 18, 19 व आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला और पुरुषों के 24 मुकाबले कराए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कुमेते और काते स्र्पाधा में प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में अभिषेक और कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कोच ने कहा कि यह खेल आत्मरक्षा के लिए खेला जाता है। इसमें किसी भी प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती। इस अवसर पर तकनीकी डॉयरेक्टर चमन लाल, जनरल सचिव सुरेंद्र कुमार, कोच पंकज, नितेश, चंद्रावती, विशाल, सुनील, विक्रांत, दीपक, करण, मोहित ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यअतिथि अभिषेक ने सभी खिलाडिय़ों को मेहनत व लगन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को मोबाइल से दूर रहने वह कड़ा परिश्रम कर देश का नाम रोशन करने के लिए अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

प्रतियोगिता में ओवर ऑल प्रतियोगिता में कैथल के प्रथम रहा। द्वितीय स्थान पर कुरुक्षेत्र की टीम व तृतीय स्थान पर फरीदाबाद की टीम रही। कोच मीनू कुमार ने कहा कि विजेता सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगे। जिला कैथल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed