Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal team came third in the basketball competition

Kaithal News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कैथल की टीम रही तृतीय

Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kaithal team came third in the basketball competition
पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में मैच से पहले कैथल टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार सराहनीय रहा है। पंचकूला में चल रही बास्केटबॉल स्पर्धा में कैथल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कैथल टीम का सामना पानीपत से हुआ, जिसमें कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच दमदार खेल से खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह रहा।


कैथल जिले के 184 खिलाड़ी इस वर्ष आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। ये प्रतियोगिताएं पंचकूला और अंबाला में चल रही हैं। खिलाड़ी एथलेटिक्स, स्वीमिंग, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी जैसी छह खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बास्केटबॉल स्पर्धा में कैथल टीम ने क्वार्टर फाइनल में रोहतक और करनाल को पराजित किया था। टीम ने मजबूत डिफेंस और तेज आक्रमण के दम पर विरोधियों को मात दी। टीम कोच ने बताया कि खिलाड़ियों ने कई महीनों तक नियमित अभ्यास करते हुए फिटनेस, पासिंग, शूटिंग और रणनीति पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed