फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal second in Haryana board exam

Kaithal News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में कैथल द्वितीय

Wed, 14 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kaithal second in Haryana board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से मंगलवार सुबह के समय 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। प्रदेश में जींद जहां पहले स्थान पर रहा वहीं कैथल जिला दूसरे स्थान पर स्थान रहा।

जिले के विद्यार्थियों ने अबकी उम्मीद से अधिक बेहतर प्रदर्शन करते हुए परिणाम में अपनी छाप छोड़ी है। इस बार जिले में 12वीं की कक्षा का तीन प्रतिशत तक परिणाम बढ़ा है। पिछली बार 12वीं कक्षा का परिणाम 88.70 प्रतिशत था। इस बार यह करीब दो प्रतिशत तक बढ़कर 90.68 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


इस साल पूरे जिले के निजी व सरकारी स्कूल के 9576 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 8684 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 211 विद्यार्थी परीक्षा में पूरी तरह से फेल रहे और 681 विद्यार्थियों की रि अपीयर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचबीएसई की ओर से पिछले साल ही परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रणाली के तहत घोषित करने की रिवायत शुरू की थी। इसके तहत जिलावार टॉपरों की सूची निकालना बंद कर दिया गया था। ऐसे में इस बार प्रदेश स्तर पर टॉप टेन की सूची निकाली है। इसी सूची में पहली बार ही ऐसा हुआ कि कैथल जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें गुहला-चीका क्षेत्र के स्योंमाजरा गांव के सरकारी स्कूल के टॉपर अर्पणदीप सिंह ने प्रथम स्थान पाया है।


प्रदेश में कैथल का दूसरा स्थान आने पर खुशी है। यह विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश का टॉपर विद्यार्थी अर्पणदीप सिंह गुहला से है। विभाग की ओर से इस साल भी सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब आगामी परीक्षा परिणाम में भी जिले के विद्यार्थी छाएंगे। -रामदिया गागट, जिला शिक्षा अधिकारी
इन वर्षों में ये रहे परीक्षा परिणाम
साल
विद्यार्थी
उत्तीर्ण
परिणाम
प्रदेश में



प्रतिशत
स्थान

2025
9576
8684
90.68
दूसरा

2024
10979
9747
88.70
चौथा

2023
13009
11056
84.99 10वां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed